चित्तौड़गढ़ रात 11 बजे लूट बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर व्यापारी से नकदी भरा बैग छीना

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में लूट की एक और गंभीर वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे गोलप्याऊ क्षेत्र स्थित एक दुकान के मालिक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके पास नकदी से भरा एक बैग था

 जैसे ही वे घर के बाहर पहुंचे, तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। बदमाशों ने अचानक उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी, जिससे वे कुछ समझ पाते उससे पहले ही हमलावर नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। 
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post