कलेक्टर के आदेशों की उड़ रही धज्जियाँ, ए-वन स्कूल की मनमानी; समय से पहले बुलाए जा रहे बच्चे

डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं, जो 6 जनवरी से प्रभावी हैं। इसके बावजूद शहर का ए-वन स्कूल प्रशासन इन निर्देशों की अनदेखी करता नजर आ रहा है। स्कूल में बच्चों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक बुलाया जा रहा है, वहीं विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 8:55 बजे निर्धारित की गई है। तय समय के बाद गेट बंद कर दिए जाते हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मनमानी को लेकर अभिभावकों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि अत्यधिक ठंड में बच्चों को जल्दी स्कूल बुलाना उनकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। कई अभिभावकों ने इसे प्रशासनिक आदेशों की खुली अवहेलना बताया है। कलेक्टर द्वारा नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बावजूद ए-वन स्कूल में स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे प्रशासनिक सख्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post