चित्तौड़गढ़ शंभूपुरा पुलिस ने पिकअप से 2 क्विंटल 5 किलो डोडाचूरा बरामद 2 आरोपी गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 20 जनवरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना शंभूपुरा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 2 क्विंटल 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी शंभूपुरा उप निरीक्षक धर्मराज मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निम्बाहेड़ा–चित्तौड़गढ़ हाईवे पर सामरी तिराहा क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया, जिसका कुल वजन 2 क्विंटल 5 किलोग्राम था।
पुलिस ने मौके से डोडाचूरा तथा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया। साथ ही वाहन में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय शैतान लाल गुर्जर पुत्र हीरालाल गुर्जर निवासी आमली थाना काछोला जिला भीलवाड़ा तथा 40 वर्षीय फौरूलाल पुत्र मोडा जी भील निवासी आमली (जस्सू खेड़ा) थाना काछोला जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिस जाब्ता नरेश कुमार, रामकिशन, मुकेश कुमार, योगेंद्र कुमार, दिनेश कुमार और पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस थाना शंभूपुरा में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है
DS7NEWS NETWORK DASHRATH SINGH
Tags
Breaking News