चित्तौड़गढ़ में शीत लहर चरम पर, घना कोहरा बना परेशानी, छुट्टियां खत्म होने पर भी सर्दी का असर जारी
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ जिले में सर्दियों की छुट्टियां समाप्त होने वाली हैं, लेकिन सर्दी का सितम अभी भी जारी है। सर्दियों के अवकाश के लगभग 10 दिन पूरे होने जा रहे हैं, वहीं ठंड अपने चरम स्तर पर बनी हुई है। जिले में कल न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री तक दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम की स्थिति जिले के अलग-अलग शहरों और क्षेत्रों में अलग-अलग बनी हुई है। वहीं बीते दो दिनों से जिले में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क और अन्य माध्यमों से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सर्दियों का अवकाश खत्म हो चुका है, लेकिन शीत लहर का प्रकोप अब भी जारी है। इसी को लेकर बच्चों के अभिभावक मांग कर रहे हैं कि ठंड को देखते हुए स्कूलों के अवकाश को आगे बढ़ाया जाए। हालांकि शिक्षा विभाग और जिला कलेक्टर की ओर से अब तक किसी भी प्रकार के अवकाश बढ़ाने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।
देर रात तक अभिभावकों को उम्मीद थी कि बच्चों के अवकाश एक-दो दिन के लिए बढ़ाए जाएंगे, लेकिन देर रात से लेकर अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि शीत लहर और मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन बच्चों के अवकाश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लेता है या नहीं।
Tags
Breaking News