चित्तौड़गढ़ अजमेर होटल दुष्कर्म मामला, जीरो नंबर एफआईआर दर्ज
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ अजमेर के दरगाह क्षेत्र में स्थित एक होटल में युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद प्रकरण की जांच दरगाह थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। आरोप है कि उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और भरोसा जीत लिया। बाद में आरोपी ने युवती को अजमेर के एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार करते हुए इन फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपी द्वारा पैसों की मांग भी की जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
Breaking News