चित्तौड़गढ़ शिमला जैसा नजारा, चित्तौड़गढ़ में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 7 डिग्री पर

चित्तौड़गढ़ में सर्दी का रिकॉर्ड, तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ में रविवार को इस सर्दी का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, वहीं पूरे शहर में कोहरे की मोटी परत देखने को मिली। कोहरे और ठंड के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

कड़ाके की ठंड का असर शहर की दिनचर्या पर भी साफ नजर आया। लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर, जैकेट, शॉल और अन्य गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी।
ठंड का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। अधिकांश बाजारों में चहल-पहल अपेक्षाकृत कम रही और दुकानें देर से खुलीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार सर्दी का असर कुछ ज्यादा ही महसूस किया जा रहा है। मौसम की इस स्थिति के चलते चित्तौड़गढ़ में शिमला जैसा ठंडा वातावरण महसूस किया गया, जिससे लोग हैरान भी नजर आए।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post