चित्तौड़गढ़ 41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त 1आरोपी गिरफ्तार।

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में बेगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध अल्टो कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 41 किलो 450 ग्राम अवैध डोडा चूरा पाया गया। मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा कार को भी जब्त कर लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवतसिंह हिगड़, रावतभाटा के निर्देशन और डीवाईएसपी अंजलि सिंह के सुपरविजन में बेगू थानाधिकारी शिवराज राव पुलिस जाप्ते के साथ नेशनल हाईवे पर सुरतपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी कर रहे थे।
इसी दौरान काटुन्दा की ओर से आ रही एक अल्टो कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत बेरियर लगाकर कार को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post