चित्तौड़गढ़ अवैध मादक पदार्थ तस्करी का मुख्य 15 हजार रुपये का ईनामी एवं 3 थानों पर 3 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफतार

3 साल से फरार 15 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर चक्रव्यूह ऑपरेशन में गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशों में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तीन साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन और वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्यासिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

थानाधिकारी गंगरार संजीव स्वामी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त प्रकाश जाट पिता परथु जाट (35 वर्ष), निवासी सालेरा, थाना गंगरार को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त लंबे समय से डोडाचूरा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और अलग-अलग जिलों में सक्रिय था।

जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर में तीन वर्ष पूर्व 80 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्ती का मामला दर्ज है, जिसमें फरार रहने के कारण उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा थाना गंगरार में डेढ़ वर्ष पूर्व 230 किलोग्राम तथा थाना कुचामन जिला नागौर में दो वर्ष पूर्व 45 किलोग्राम डोडाचूरा तस्करी के मामलों में भी वह वांछित चल रहा था।
पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है और आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post