सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, पति-पत्नी व 2 मासूम बच्चों की मौत

सड़क किनारे खड़े ट्रक ने उजाड़ा पूरा परिवार, एक साथ बुझ गई चार जिंदगियां
डीएस सेवन न्यूज़ मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से गुरुवार शाम एक ऐसी दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम रिड्डी टेक के पास सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
कुरई थाना प्रभारी के.एस. टेकाम के अनुसार, खवासा गांव निवासी परमानंद वरकडे अपनी पत्नी गीता और बच्चों माही व दीपांशु के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल ग्राम दरगड़ा जा रहे थे। शाम करीब 6:45 बजे रिड्डी टेक के पास अचानक उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल कुरई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही पल में पूरा परिवार खत्म हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post