शादी से मना किया तो गुस्साई महिला ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

डीएस सेवन न्यूज़ मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट स्थित कलिना इलाके में नए साल की शाम एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शादी से इनकार करने पर गुस्से में आई एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसका प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में 44 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और पीड़ित के बीच पारिवारिक रिश्ता भी है। बताया जा रहा है कि महिला, पीड़ित की बहन की भाभी है। इसके बावजूद दोनों के बीच पिछले छह से सात वर्षों से कथित तौर पर प्रेम संबंध चल रहे थे।


जांच के दौरान यह भी सामने आया कि महिला काफी समय से पीड़ित पर अपनी पत्नी को छोड़ने और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। नए साल की शाम यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post