चित्तौड़गढ़ कन्नौज गभीर मारपीट से युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार 2 दिन के रिमांड पर लिया

गंभीर मारपीट के बाद युवक की मौत, आरोपी पुलिस रिमांड पर
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र के कन्नौज गांव में युवक के साथ हुई गंभीर मारपीट का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। घटना 27 दिसंबर की बताई जा रही है, जब कन्नौज निवासी दुर्गेश रेगर के साथ मारपीट की गई थी। घायल अवस्था में दुर्गेश का उपचार चल रहा था, लेकिन गुरुवार को उसकी मौत हो जाने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में दर्ज कर लिया।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार, दुर्गेश रेगर पुत्र रतनलाल रेगर की मौत के बाद भदेसर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कन्नौज की नई आबादी निवासी 30 वर्षीय शकील उर्फ अन्ना पुत्र सद्दीक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि मारपीट के कारणों और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी नजर रखे हुए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post