चित्तौड़गढ़ जिले में शीतलहर के चलते: चित्तौड़गढ़ जिले के विद्यार्थियों को अवकाश घोषित

शीतलहर के चलते चित्तौड़गढ़ जिले में 6 व 7 जनवरी को स्कूल और आंगनवाड़ी में अवकाश
डीएस सेवन न्यूज़ मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए चित्तौड़गढ़ जिले में शीतलहर की प्रबल संभावना और बढ़ते मौसम के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में संचालित समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के लिए दिनांक 6 जनवरी 2026 और 7 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा, जबकि सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत स्टाफ अपने निर्धारित कार्यों पर उपस्थित रहेगा।
जिला प्रशासन ने समस्त संस्था प्रधानों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित संस्था प्रधान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित 

Post a Comment

Previous Post Next Post