कुराबड़ मेहतारेट में नाली जाम, गंदे पानी से जनजीवन प्रभावित; ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

डीएस सेवन न्यूज़ कुराबड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत वल्लभ के मेहतारेट गांव में नाली जाम की समस्या ने ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। गांव की मुख्य नाली में लंबे समय से मिट्टी और गंदगी भरी होने के कारण पानी की निकासी बंद हो गई है। इसके चलते गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे दुर्गंध के साथ-साथ फिसलन की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बीते दो वर्षों में लगभग 25 बार शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं निकलने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। नाराज ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक गांव में नाली की सफाई और अन्य आवश्यक विकास कार्य शुरू नहीं होते, तब तक वे सरपंच चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post