उदयपुर स्कूल परिसर में हादसा: डाल काटते समय करंट लगने से मजदूर की जान गई

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर शहर के यूनिवर्सिटी रोड स्थित स्टैन वर्ड स्कूल परिसर में शुक्रवार को पेड़ों की छंगाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में बड़े पेड़ों की डालियां काटने का काम चल रहा था। इसी दौरान फलासिया निवासी मन्ना लाल भील पेड़ पर चढ़कर छंगाई कर रहा था। काम करते समय उसने एक भारी डाली काटी, जो अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। बिजली का तेज करंट सीधे मजदूर की चपेट में आ गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। झटके इतने तीव्र थे कि वह पेड़ पर ही फंस गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस तथा नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई। राहत दल ने पहले बिजली आपूर्ति बंद करवाई, फिर कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को नीचे उतारा। उसे एंबुलेंस से एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है 

और यह देखा जा रहा है कि कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजाम और सावधानियों का कितना पालन किया गया।

आगे अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल की परिस्थितियों और विद्युत लाइन की दूरी का आकलन किया जा रहा है। यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि काम के समय आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध थे या नहीं। घटना ने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
DS7NEWS NETWORK UDAIPUR 

Post a Comment

Previous Post Next Post