उदयपुर सेक्टर-4 में चोरी की वारदातों का खुलासा, 5 महिला चोर गिरफ्तार

उदयपुर सेक्टर-4 में चोरी की घटनाओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर शहर के सेक्टर-4 इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीती रात क्षेत्र में बीएसएनएल की डिप्पी से कॉपर तार चोरी होने और सड़क किनारे लगे ठेलों से सामान गायब होने की घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी पैदा कर दी थी। दुकानदारों और ठेला संचालकों ने मिलकर इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं रात के समय सुनसान इलाकों का फायदा उठाकर बीएसएनएल की डिप्पी से कॉपर तार निकाल लेती थीं, साथ ही ठेलों से सामान चुरा लेती थीं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी ऐसी किसी घटना में शामिल रही हैं या नहीं। इस त्वरित कार्रवाई से सेक्टर-4 के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने राहत महसूस की है। लोगों ने पुलिस की सजगता और तेज कार्रवाई की खुले तौर पर प्रशंसा की 


DS7NEWS NETWORK UDAIPUR 

Post a Comment

Previous Post Next Post