LOVE YOU बोलने से परेशान युवक बना हत्यारा, गड़ासे से युवती का गला काटकर की निर्मम हत्या
डीएस सेवन न्यूज कोरबा (छत्तीसगढ़)छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने गड़ासे (चापड़) से हमला कर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक युवती की लगातार फोन कॉल और जबरन “LOVE YOU” कहने से परेशान था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती युवक को बार-बार फोन कर यह कहती थी कि वह उससे बहुत प्यार करती है। युवक ने कई बार उसे ऐसा न करने के लिए समझाया, लेकिन युवती अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। लगातार मानसिक दबाव और परेशानियों से तंग आकर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना के दिन युवक ने गड़ासा लेकर युवती पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जब पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो वह अपने ट्रक के पास सोता हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या संबंध थे और विवाद किस स्तर तक पहुंच चुका था।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जबरन प्यार थोपना और लगातार मानसिक दबाव डालना भी गंभीर अपराध को जन्म दे सकता है।
Tags
Breaking News