डीएस सेवन न्यूज जयपुर। जयपुर–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अजमेर एक्सप्रेस-वे के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल बताए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर मेहंदीपुर बालाजी की ओर जा रहे थे। अचानक सामने खड़े कंटेनर से टकराने के बाद कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों और मृतकों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags
Breaking News