डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बुधवार अल सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गोकुल विलेज के पास कुछ बदमाशों के उत्पात मचाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे और पास ही स्थित एक तालाब की ओर दौड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि बचने के प्रयास में तीन बदमाश तालाब में उतर गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। तालाब में डूबने की संभावना के चलते राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम तालाब के आसपास सघन तलाशी अभियान चला रही है। मौके पर नगर विकास प्रन्यास से जुड़े अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल तालाब में उतरे बदमाशों की पुष्टि और उनकी सुरक्षा को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags
Breaking News