निंबाहेड़ा 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ एमपी निवासी 1 आरोपी गिरफ्तार

2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ एमपी निवासी एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निम्बाहेड़ा की कार्यवाही
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 11 मार्च 2026। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एमपी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

       जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में हैड कानि. हरविन्दर, कानि. कन्हैया लाल, जगदीश, राकेश, रणजीत, हेमन्त व सरिया राम द्वारा बस स्टेण्ड निम्बाहेडा पर आरोपी 30 वर्षीय जसवन्त नागदा पुत्र कन्हैया लाल नागदा निवासी रेवली देवली थाना नीमच सीटी जिला नीमच (मध्यप्रदेश) के कब्जे शुदा बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई तो बैग मे एक पारदर्शी थैली में से 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी जसवन्त नागदा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।

     जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post