उदयपुर में एसीबी की कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी की स्पेशल यूनिट ने एक कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी कॉन्स्टेबल नागेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने एक गैराज संचालक से 20 हजार रुपए की मांग की थी। बताया गया कि वह गैराज को सीज करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे लेने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय स्थान पर जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
Tags
Breaking News