अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो जिलों में दस-दस हजार का एक ईनामी बदमाश गिरफतार।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। जिले की जिला विशेष टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगातार अपराधियों पर अकुंश लगाते हुये जिला बाडमेंर व बालोतरा में एनडीपीएस एक्ट व अवैध हथियार रखने के अलग अलग मामलों में वांछित
दस-दस हजार रूपये के ईनामी आरोपी को सदर निम्बाहेडा थाना क्षे़त्र के धीनवा जावदा रोड पर पम्प के पास से डिटेन कर सदर निम्बाहेडा पुलिस को सौपा है। आरोपी थाना नगाणा जिला बाडमेंर व थाना पचपदरा जिला बालोतरा में वाछित था।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की तलाश व धरपकड हेतु महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के द्वारा चलाये जा रहे ’ऑपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही हेतु जिले के समस्त थानाधिकारीयों एंव जिला विशेष टीम को दिये गये निर्देशों के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला विशेष टीम (डीएसटी) द्वारा नगाणा थाना बाडमेंर व पचपदरा बालोतरा में एनडीपीएस एक्ट व अवैध हथियार रखने के अलग अलग मामलों में वांछित 10-10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी 35 वर्षीय तुलसीराम मेेनारिया पुत्र चुन्नीलाल मेनारिया निवासी जावदा थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ को जिला विशेष टीम के कानिस्टेबल विक्रम सिंह की सुचना पर जिला विशेष टीम के हैड कानि भुपेन्द्र सिंह,कानि राजदीप सिंह, विजय व दीपक द्वारा सदर निम्बाहेडा थाना क्षेत्र के धीनवा गांव से आगे पम्प से डिटेन कर गिरफतार करवाया गया। ईनामी आरोपी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व हथियार रखने के मामले पुलिस थाना नगाणा बाडमेर व थाना पचपदरा बालोतरा के अलग अलग प्रकरणों में करीब 2 साल से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधिक्षक बाडमेंर व पुलिस अधिक्षक बालोतरा द्वारा 10-10 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था। जिसकी जिला चित्तौडगढ पुलिस, जिला बाडमेंर पुलिस व जिला बालोतरा पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के अलग अलग ठीकानों पर कई बार दबिश देने के बाद भी चालाकी से बच निकला था।
Tags
Breaking News