ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आनन्दपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से अवैध शराब का जखीरा बरामद
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत थाना आनन्दपुरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अहम कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 29 मार्च 2026 को गांव फलवा स्थित होटल धमकार के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक मारुति अल्टो कार को पुलिस ने रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 12 कार्टून किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, 2 कार्टून प्रिंस देसी मदिरा तथा 1 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में अंजाम दी गई।
Tags
Breaking News