गांधी चौराहे हत्याकांड का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गांधी चौराहे हत्याकांड का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने गांधी चौराहे पर 05 अप्रैल 2026 की रात्रि में हुई चाकूबाजी की घटना में हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

घटना के अनुसार, 05 अप्रैल 2026 की रात करीब 09:30 बजे आरोपी युवराज माली एवं रोहित चौहान ने पुराने विवाद के चलते मृतक अरुण वर्मा निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर को बातचीत के बहाने गांधी चौराहे पर बुलाया। बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने चाकू से हमला कर अरुण वर्मा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर मंदसौर सहित आसपास के जिलों रतलाम, अलीराजपुर और पेटलावद में आरोपियों की तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में युवराज पिता रवि माली उम्र 19 वर्ष निवासी कर्मचारी कॉलोनी अभिनंदन नगर कॉलोनी मंदसौर तथा रोहित पिता शंकरलाल चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी अलावदाखेड़ी मंदसौर शामिल हैं।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर सहित पुलिस टीम के सदस्य प्रआर 158 विनोद नामदेव, प्रआर 43 अजय सिंह, आर 103 शैलेन्द्र सिंह, आर 861 नरेन्द्र सिंह, आर 258 मोहित पंवार, आर 924 अरुण कुमार, आर 463 हरिश राठौर, आर 480 जितेन्द्र मालोदे, आर 563 अमित पांचाल, आर 312 सुधीर राठौर, आर 922 समरथ चौहान, आर 569 मनीष धौलपुरिया, आर 707 ईश्वर धाकड़, आर 784 भगवान दास, आर 170 वसीम अकरम, आर 01 आशुतोष गिरी एवं सैनिक 148 रामेश्वर कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post