नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई: 42 कार्टन बीयर से भरी बोलेरो जब्त, चालक फरार

नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई: 42 कार्टन बीयर से भरी बोलेरो जब्त, चालक फरार
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर सलोपाट पाट थाना सीआई नागेंद्र सिंह ने  पुलिस मय  जाप्ते ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक बोलेरो गाड़ी जब्त की है। जानकारी के अनुसार मगनलाल सउनि मय जाप्ता जुनी गांगडतलाई में तहसील कार्यालय तिराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान गांगडतलाई की ओर से आ रही सफेद बोलेरो को देखकर चालक ने पुलिस से करीब 50 मीटर पहले ही वाहन रोक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन चालक पकड़ में नहीं आया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 42 कार्टन किंगफिशर बीयर भरी मिली। पुलिस ने बोलेरो (नंबर GJ 08 CG 0818) और बीयर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post