बजरंग सेना ने शंकर सिंह चुंडावत को बनाया छोटी सादड़ी का तहसील मंत्री
डीएस सेवन न्यूज प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी बजरंग सेना राजस्थान द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए शंकर सिंह चुंडावत को प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील का तहसील मंत्री मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति 28 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2027 तक प्रभावी रहेगी।
जारी मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने विश्वास जताया कि शंकर सिंह चुंडावत संगठन के मूल मंत्र "राष्ट्रहित सर्वोपरि" को अपनाते हुए समाज एवं सनातन हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्हें संगठन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह और चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए तहसील मंत्री संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए जनहित में कार्य करेंगे।
बजरंग सेना लगातार प्रदेशभर में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन विस्तार को नई दिशा दे रही है।
Tags
Breaking News