उदयपुर राजस्थान में युवा नेतृत्व को बढ़ावा: गजेंद्र सिंह भाटी बने उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष

राजस्थान में युवा नेतृत्व को बढ़ावा: गजेंद्र सिंह भाटी बने उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर | 01 मई 2026 उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के नवीन कार्यकारिणी विस्तार के तहत गजेंद्र सिंह भाटी (जैसलमेर) को युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के साथ संगठन ने राजस्थान में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत झा द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गाँधी ने कहा कि संगठन में युवा शक्ति के जुड़ने से नई दिशा और ऊर्जा का संचार होगा।

नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भाटी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन के माध्यम से उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उनकी समस्याओं के समाधान और एक मजबूत एवं जागरूक उपभोक्ता तंत्र के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों में राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, जिला अध्यक्ष प्रवीण नहर, कोषाध्यक्ष संतोष शाक्य, सचिव एम.एस. वर्मा एवं जिला संयोजक सुरेश पालीवाल ने भी भाटी को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं।

DS7NEWS NETWORK UDAIPUR 

Post a Comment

Previous Post Next Post