भीलवाड़ा विश्व मजदूर दिवस पर भीलवाड़ा में हादसा रीको फैक्ट्री में मजदूर की मौत, मुआवजे की माग

विश्व मजदूर दिवस पर भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा: रीको फैक्ट्री में मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा
डीएस सेवन न्यूज भीलवाड़ा से एक दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। रीको औद्योगिक क्षेत्र के फोर्थ फेज स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान घनश्याम वैष्णव (43) निवासी उज्जैन, हाल मुकाम मीरा सर्कल के पास के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट के दौरान कारीगर के रूप में कार्य कर रहा था।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। वहीं प्रतापनगर थाना पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में काम कर रहे मजदूरों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित होकर मुआवजे की मांग करने लगे। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय तक इंतजार के बावजूद फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नाराजगी और बढ़ गई।

विश्व मजदूर दिवस के दिन हुई इस घटना ने एक बार फिर श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और मजदूर संगठन पीड़ित परिवार को कितनी सहायता राशि और न्याय दिला पाते हैं, क्योंकि यह मामला श्रमिक हितों से सीधे जुड़ा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post