शादी के बिनौले में खूनी विवाद, दूल्हे ने युवक पर तलवार से किया हमला

बांसवाड़ा में शादी की खुशियां बनीं खून-खराबे की वजह, बिनौले की रस्म में दूल्हे ने युवक पर तलवार से किया हमला
डीएस सेवन न्यूज राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह की खुशियां अचानक हिंसा में बदल गईं। जानकारी के अनुसार, एक विवाह कार्यक्रम के दौरान चल रही पारंपरिक बिनौले की रस्म के बीच दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई।

स्थिति को शांत कराने के उद्देश्य से बीच-बचाव करने पहुंचे युवक दीपक पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोप है कि दूल्हे राईसन, अनिल और उनके साथ मौजूद चार से पांच युवकों ने मिलकर तलवार और अन्य हथियारों से दीपक पर हमला कर दिया। इस दौरान दीपक के कमर में तलवार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी समारोह में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। परिजनों ने तत्काल घायल दीपक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

सूचना मिलते ही घाटोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

बाइट (घायल युवक के परिजन):

Post a Comment

Previous Post Next Post