चित्तौड़गढ़ डूंगला मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पाँच हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफतार

मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पाँच हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफतार।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला पुलिस की कार्रवाई।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौडगढ़, 04 मई 2026। डुंगला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित पाँच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी अवैध एमडीएमए मौली पाउडर तस्करी के प्रकरण में दो साल से फरार हो वांछित चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज के सुपरविजन में थानाधिकारी डुंगला शैतान सिंह मय जाप्ता हैड कानि कन्हैयालाल, कानि. लक्ष्मीनारायण, जयप्रकाश, नितेश, द्वारा दो साल से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त अब्दुल हुसैन पिता अयूब हुसैन जाति अजमेरी मुसलामन उम्र 32 साल निवासी बागलिया थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ़ को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त अभियुक्त थाना डुंगला थाने के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध एमडीएमए मौली पाउडर तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी अपनी सकुनत से फरार होकर पहचान छुपाते हुए लगातार स्थान बदलकर रह रहा था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार अब्दुल हुसैन मदसौर मे रह रहा है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और आरोपी को मदसौर से डिटेन कर गिरफतार किया गया।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post