निम्बाहेड़ा में बजरंग सेना का विस्तार: अरविन्द सिंह शक्तावत बने तहसील अध्यक्ष
डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा बिनोता सामाजिक एवं धार्मिक संगठन बजरंग सेना ने संगठन विस्तार को गति देते हुए अरविन्द सिंह शक्तावत को निम्बाहेड़ा तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
संगठन द्वारा जारी पत्र में अरविन्द सिंह शक्तावत को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे अपेक्षा जताई गई है कि वे समाजहित एवं सनातन धर्म के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बजरंग सेना ने उन्हें तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में एकता और जागरूकता फैलाना है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने विश्वास व्यक्त किया कि अरविन्द सिंह शक्तावत के नेतृत्व में निम्बाहेड़ा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बजरंग सेना लगातार अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बना रही है।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नई नियुक्ति का स्वागत करते हुए अरविन्द सिंह शक्तावत को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
राष्ट्रहित सर्वोपरि
Tags
Breaking News