कुएं में गिरी गौ माता, बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने दिखाई तत्परता, रेस्क्यू कर बचाई जान
डीएस सेवन न्यूज भटेवर चौराहा से लगभग 10 किलोमीटर दूर अडिंदा गांव में रविवार को एक गौ माता के कुएं में गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना अडिंदा टावर के पास स्थित कुएं की है, जहां गौ माता अचानक गिर गई।
सूचना मिलते ही बजरंग सेना के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष राजमल वेद के नेतृत्व में कालू लाल जी, देवी सिंह, विक्रम सिंह, दाड़म सिंह, तुलसीराम जी, नरेश जी, गंगाराम जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काफी मशक्कत के बाद टीम ने सुरक्षित तरीके से गौ माता को कुएं से बाहर निकाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई और सभी ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में जानकारी बजरंग सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह द्वारा दी गई। कार्यकर्ताओं की तत्परता और सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।
Tags
Breaking News