टोहाना में CIA की बड़ी कार्रवाई: युवक गिरफ्तार, .32 बोर पिस्तौल और देशी कट्टा बरामद
डीएस सेवन न्यूज टोहाना, 05 मई। फतेहाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा (CIA) टोहाना ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, CIA टोहाना टीम शहर में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक टोहाना-मनियाणा रोड स्थित रजबाहा पुल के पास अवैध हथियारों के साथ खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्तौल और एक .32 बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया।
CIA टोहाना प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हथियार कहां से लाया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Breaking News