12 साल से फरार NDPS एक्ट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 436 किलो डोडाचूरा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02” के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेश और पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी (आई.पी.एस.) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती सरिता सिंह (आर.पी.एस.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप (आर.पी.एस.) के सुपरविजन में दिनांक 03 मई 2026 को थानाधिकारी मंगलवाड़ श्री भगवानलाल (पु.नि.) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने थाना मंगलवाड़ के प्रकरण संख्या 115/2014 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे स्थायी वारंटी विजय कुमार पुत्र राधेश्याम पाटीदार निवासी जीवनपुरा, थाना छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मामले के अनुसार दिनांक 25 अगस्त 2014 को मुखबिर की सूचना पर थाना मंगलवाड़ पुलिस ने एक महिंद्रा बोलेरो वाहन में सवार दो आरोपियों—देवीलाल पुत्र भमरूलाल प्रजापत निवासी सेमरथली एवं विजय कुमार पाटीदार—के कब्जे से 436 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया था। इस संबंध में थाना मंगलवाड़ में प्रकरण संख्या 115/2014 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अपील:
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।
Tags
Breaking News