जम्मू-कश्मीर में 36 घंटे में 3 एनकाउंटर



जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग में सेना ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। शांगुस लार्नू के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह एनकाउंटर शुरू हुआ। यहां 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। एक आतंकी अब भी छिपकर फायरिंग कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर में 36 घंटे में यह तीसरा एनकाउंटर है। श्रीनगर के खान्यार और बांदीपोरा के पन्नेर में भी मुठभेड़ चल रही है। भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर एनकाउंटर में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। यहां गोलीबारी में 2 CRPF जवान भी घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है

तीनों ही एनकाउंटर की लोकेशन पर जम्मू-कश्मीर पुलिस भी पहुंच गई है। तीनों जगह सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। इलाके से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। इधर, श्रीनगर के ही रावलपुरा इलाके में सेना का एक जवान एक्सीडेंटल फायरिंग के चलते शहीद हो गया

इससे पहले शुक्रवार रात को बडगाम में आतंकियों ने गैर कश्मीरियों पर हमला किया था। इसमें UP के दो लोग घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये बडगाम में जल जीवन प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे
   अनंतनाग एनकाउंटर में 2 आतंकियों को सुरक्षबलों ने ढेर      किया। यहां 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी

2 Comments

  1. Aapke WhatsApp group me add hona sir bahut sun rakhe hai ham please reply

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bilkul join ho sakte ho aap hamare WhatsApp group mein 8529682797 pr message krdena

      Delete
Previous Post Next Post