चित्तौड़गढ़ शंभूपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 323 किलो डोडाचूरा, मेगजीन और जिंदा कारतूस बरामद

शंभूपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 323 किलो डोडाचूरा, मेगजीन और जिंदा कारतूस बरामद
डीएस 7 न्यूज  शंभूपुरा (DS7NEWS NETWORK)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शंभूपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 323 किलो 728 ग्राम अवैध डोडाचूरा, एक मेगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने गाड़ी और अवैध सामान जब्त कर लिया है।

नाकाबंदी के दौरान दिखाई दी संदिग्ध कार
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई थानाधिकारी रामलाल और उनकी टीम द्वारा की गई, जिन्होंने घटियावली खेड़ा से गढ़वाड़ा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गढ़वाड़ा की ओर से एक काली रंग की कार आती दिखाई दी।

ड्राइवर ने तोड़ी नाकाबंदी, तस्कर फरार
पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर कार चालक ने नाकाबंदी तोड़ते हुए केलझर की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर कार को रोका, लेकिन कार रुकते ही ड्राइवर और उसका साथी जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

कार से भारी मात्रा में डोडाचूरा और हथियार बरामद
तलाशी के दौरान कार से 17 काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 323 किलो 728 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। साथ ही, कार के डैशबोर्ड से एक काली मेगजीन और दो जिंदा कारतूस भी मिले।

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने बरामद अवैध सामग्री और वाहन को जब्त करते हुए शंभूपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

DS7NEWS NETWORK पर जुड़े रहें ऐसी ही ताजा खबरों के लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post