डीएस 7 न्यूज जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया। राजधानी जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट भी मौजूद रहे।
इस साल कुल 12 लाख 64 हजार 618 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 12 लाख 22 हजार 369 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार राज्य में 8वीं बोर्ड का कुल परिणाम 96.66% रहा है।
वहीं 41 हजार 368 छात्र-छात्राएं पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परिणाम शिक्षा पोर्टल और संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
1 Comments
8112050
ReplyDelete