डीएस 7 न्यूज उदयपुर सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को उदयपुर मिलिट्री स्टेशन के आवासीय क्षेत्र में एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। ‘ऑपरेशन शील्ड’ नामक इस अभ्यास में ड्रोन अटैक और आग लगने जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने का रियल टाइम सिमुलेशन किया गया।
अभ्यास में सेना, पुलिस, अग्निशमन विभाग और सिविल डिफेंस की टीमें सक्रिय रूप से शामिल रहीं। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया, जिससे उनके बीच समन्वय की दक्षता की जांच की जा सके।
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले 7 मई को की गई मॉकड्रिल में कुछ खामियां सामने आई थीं। इन्हीं खामियों को दूर करने के उद्देश्य से इस अभ्यास को दोबारा और अधिक व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया।
यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर किया गया, जिसके तहत पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों में सुरक्षा तैयारियों को जांचा जा रहा है। राजस्थान के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में यह सिविल डिफेंस का दूसरा बड़ा अभ्यास है, जिससे राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत किया जा सके।
DS7 NEWS NETWORK
आपके साथ, हर खबर पर
Tags
Breaking New