चित्तौड़गढ़ में 15 जून को आयोजित होगी PTET और प्री-बीए बीएड/बीएससी बीएड परीक्षा, 2969 अभ्यर्थी होंगे शामिल

चित्तौड़गढ़ में 15 जून को आयोजित होगी PTET और प्री-बीए बीएड/बीएससी बीएड परीक्षा, 2969 अभ्यर्थी होंगे शामिल
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के निर्देशन में आगामी 15 जून (रविवार) को आयोजित होने वाली पीटीईटी और प्री बीए बीएड/बीएससी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसको लेकर जिला समन्वयक डॉ. गौतम कुमार कूकड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिले के सभी आठ परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान उन्हें परीक्षा की निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन की सख्ती और सतर्कता

जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन के निर्देश पर परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए एडीएम (भू-अवाप्ति) राम चंद्र खटीक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही एक विशेष सतर्कता टीम भी बनाई गई है, जो परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखेगी।

जिलेभर में 2969 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

डॉ. कूकड़ा ने बताया कि:

दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए 5 परीक्षा केंद्रों पर 2005 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 3 परीक्षा केंद्रों पर 964 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इस प्रकार कुल 2969 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे।


परीक्षा समय और दिशा-निर्देश

डॉ. पीयूष शर्मा (जिला सह-समन्वयक) ने बताया कि परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश सुबह 9:15 से 10:30 बजे तक ही मिलेगा, इसके बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर:

फेस पहचान और बायोमैट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था होगी।

अभ्यर्थियों को पारदर्शी पानी की बोतल, प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र, दो नवीन पासपोर्ट फोटो तथा नीला या काला पारदर्शी बॉल पेन लाना अनिवार्य होगा।

प्रवेश पत्र में किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क किया जा सकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post