उदयपुर रोगियों के मामले में प्रदेश में दूसरा: वो भीड़ में ही आपको ढूंढता है, बचिए मई तक 11 कोरोना रोगी थे, अब जून के 11 दिन में ही 26

उदयपुर प्रदेश में कोरोना रोगियों में दूसरे स्थान पर पहुंचा — भीड़ में ही आपको ढूंढता है, सतर्क रहें!
डीएस 7 न्यूज उदयपुर। कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है और इस बार निशाने पर है झीलों की नगरी उदयपुर, जहां जून के 11 दिन में ही 26 नए मरीज सामने आ चुके हैं।

जनवरी से मई तक कुल 11 मरीज ही रिपोर्ट हुए थे, लेकिन जून की शुरुआत से अब तक 26 पॉजिटिव केस मिलने से कुल आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है। इससे पहले जनवरी, मार्च और अप्रैल में एक भी मामला नहीं आया था और फरवरी में सिर्फ एक मरीज मिला था। लेकिन मई में 10 केस सामने आने के बाद से यह बढ़ोतरी लगातार जारी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राजस्थान में जयपुर के बाद अब उदयपुर कोरोना के मामलों में दूसरे स्थान पर आ चुका है।

एमबी अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब तक 1478 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, जिनमें से ये पॉजिटिव मामले सामने आए।

कोरोना संक्रमण से 6 जून को प्रतापगढ़ की एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है। वह पहले से 30 वर्षों से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें दस्त, कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत के चलते 4 जून को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post