चित्तौड़गढ़ में हीटवेव का प्रकोप जारी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 2 दिन बाद मिल सकती है राहत

दिन-रात सताने लगी गर्मी, चित्तौड़गढ़ में हीटवेव का कहर; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि न केवल दिन में तेज धूप और लू परेशान कर रही है, बल्कि रातों की नींद भी गर्म हवाएं और बढ़ा हुआ तापमान हराम कर रही हैं। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 3.9 डिग्री सेल्सियस की तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 45.7°C और न्यूनतम 31.7°C दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 45.4°C और न्यूनतम तापमान 27.8°C रहा था। इसका मतलब है कि दिन में तो गर्मी मामूली बढ़ी, लेकिन रात का तापमान चिंताजनक रूप से बढ़ा है, जिससे "उष्ण रात्रियों" का दौर शुरू हो चुका है।

गर्मी की यह दोहरी मार – दिन की तपिश और रात की बेचैनी – लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से थका रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 1-2 दिन तक हीटवेव का असर जारी रहेगा। इस दौरान दिन में तेज धूप के साथ लू चलेगी और रात को भी तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post