📚 BA, B.Com, B.Sc, BBA, BCA 3rd Semester विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर!
डीएस सेवन न्यूज जिन विद्यार्थियों ने BA, B.Com, B.Sc, BBA और BCA के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दी है, उनके लिए अब परिणाम का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी 3rd Semester के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया है।
ऐसे में सभी नॉन कॉलेज एवं रेगुलर विद्यार्थी 23 जून से 28 जून तक अपने 4th Semester का परीक्षा आवेदन फॉर्म अवश्य भर दें और उसकी हार्ड कॉपी अपने संबंधित महाविद्यालय में जमा करवा दें। फॉर्म के साथ पिछले एडमिट कार्ड की कॉपी लगाना अनिवार्य रहेगा।
विश्वविद्यालय जल्द ही प्रमोट विद्यार्थियों का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इसलिए बिना देरी किए, विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
महत्वपूर्ण तिथि:
➡️ आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जून
➡️ हार्ड कॉपी के साथ एडमिट कार्ड की प्रति अनिवार्य
DS7NEWS NETWORK
👉 शिक्षा जगत की हर अपडेट सबसे पहले
Tags
University update