जयपुर में हंगामा: परीक्षा दे रहे छात्र नेता निर्मल चौधरी और विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने सेंटर से उठाया, नेताओं ने जताया विरोध

परीक्षा केंद्र से हिरासत में लिये गये छात्र नेता निर्मल चौधरी और विधायक अभिमन्यु पूनिया, पुलिस कार्रवाई पर बवाल

जयपुर से कमलेश आमेटा की रिपोर्ट 
 DS7NEWS NETWORK


डीएस सेवन न्यूज जयपुर राजस्थान पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ा एक्शन लेते हुए छात्र नेता निर्मल चौधरी और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्र से हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, निर्मल चौधरी दर्शन शास्त्र विषय का फोर्थ सेमेस्टर का पेपर देने पहुंचे थे। तभी पहले से सिविल वर्दी में मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें जबरन परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल कर हिरासत में ले लिया।

इस दौरान वहां मौजूद संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया भी परीक्षा देने आये थे, जिन्हें भी पुलिस ने डिटेन कर लिया। दोनों को गांधी नगर थाने ले जाया गया।

दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस पर गुंडागर्दी और बिना वर्दी परीक्षा से उठाने का आरोप लगाया है।

उधर, मामले को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दोनों को तुरंत रिहा करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की तरफ से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

DS7NEWS NETWORK आपकी हर खबर, आपकी आवाज!
जयपुर से कमलेश आमेटा की रिपोर्ट 
DS7NEWS NETWORK

Post a Comment

Previous Post Next Post