चित्तौड़गढ़: फीमेल वार्ड में भर्ती वृद्धा पर गिरा छत का प्लास्टर, सिर में गंभीर चोट, ICU में भर्ती

चित्तौड़गढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में हादसा — मरीज के ऊपर गिरा छत का प्लास्टर, सिर में गंभीर चोट, ICU में भर्ती

रिपोर्टर - प्रियंका कुमावत चित्तौड़गढ़

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। जिले के श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। फीमेल वार्ड की ऊपरी मंजिल पर भर्ती एक वृद्धा के ऊपर अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वृद्धा के सिर में गंभीर चोट आई है और आठ टांके लगाए गए हैं। फिलहाल मरीज को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक उदपुरा ग्राम पंचायत के नलदा निवासी 65 वर्षीय भंवरी बाई पत्नी देवीलाल मीणा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था। महिला फीमेल वार्ड में बेड पर लेटी हुई थी, तभी अचानक छत का भारी प्लास्टर टूटकर उसके ऊपर गिर गया। मलबा गिरते ही वार्ड में चीख-पुकार मच गई। घायल वृद्धा के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। तुरंत उसे ट्रोमा वार्ड ले जाया गया, जहां सिर में छह से आठ टांके लगाए गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे आईसीयू में शिफ्ट किया है

DS7NEWS NETWORK
रिपोर्टर - प्रियंका कुमावत | चित्तौड़गढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post