अहमदाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा – ट्रक से भिड़ी कार, दो की मौत
डीएस 7 न्यूज अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा टीडी-बारापाल के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
मृतकों की पहचान नडियाद निवासी बर्तन व्यवसायी ओमप्रकाश और कार चालक दीपक के रूप में हुई है। दोनों मौके पर ही दम तोड़ बैठे। हादसे में व्यवसायी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
DS7NEWS NETWORK की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
Tags
Breaking New