चित्तौड़गढ़: सेन्थी क्षेत्र में जलभराव से हाहाकार, बस्ती के मकान डूबने की कगार पर

सेन्थी की वैशाली नगर बस्ती जलमग्न, कमर तक पानी से लोग बेहाल
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के वैशाली नगर स्थित बस्ती इन दिनों भारी बारिश के कारण जलमग्न हो चुकी है। खेतों में भरे कमर तक बरसाती पानी ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कई मकान पूरी तरह पानी में डूबते नजर आ रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण उनके मकानों की दीवारों में सीलन और दरारें आने लगी हैं, जिससे मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। इससे लोगों में डर और चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तुरंत समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने बरसाती पानी की त्वरित निकासी और स्थायी समाधान की गुहार लगाई है ताकि उन्हें हर मानसून में इस संकट का सामना न करना पड़े।

(रिपोर्ट - DS7NEWS NETWORK, चित्तौड़गढ़)


Post a Comment

Previous Post Next Post