उदयपुर विधायक प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत से बदसलूकी के आरोप में वल्लभनगर थानेदार के खिलाफ उदयपुर कलेक्ट्री पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

वल्लभनगर में पूर्व MLA के साथ बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, थानाधिकारी को हटाने की मांग
 DS7NEWS NETWORK Udaipur
 संवाददाता: जिन्नत खान


डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। वल्लभनगर में कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत द्वारा थानाधिकारी दिनेश पाटीदार पर लगाए गए बदसलूकी के आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताया और गेट पर लगी बेरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की।

पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने बताया कि थानाधिकारी दिनेश पाटीदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने थानाधिकारी से कहा कि "मुझे जानते नहीं हो क्या", तो जवाब में पाटीदार ने कहा – "जानता हूं, क्या कर लेगी।" शक्तावत ने सवाल उठाया कि अगर एक पूर्व विधायक के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आमजन के साथ क्या होता होगा।

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, महासचिव पंकज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अजयसिंह, सोमेश्वर मीणा सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर थानाधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की।

दो दिन पूर्व मंदिर चोरी के विरोध में दी थी शिकायत

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व वल्लभनगर के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर से 30 किलो चांदी की चोरी के खुलासे को लेकर क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। उसी दौरान पूर्व विधायक शक्तावत भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई थीं, जब उन्होंने थानाधिकारी पर धक्का मुक्की और पल्लू खींचने का आरोप लगाया। इसको लेकर पूर्व विधायक ने डीएसपी राजेन्द्र को लिखित शिकायत भी दी थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post