चित्तौड़गढ़ भदेसर के मानपुरा गांव में 18 घंटे से बिजली गुल, अधिकारी नहीं उठा रहे फोन जनता में आक्रोश

चित्तौड़गढ़ भदेसर मानपुरा बिजली संकट, भदेसर के मानपुरा गांव में पिछले 18 घंटे से बिजली गुल
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र के मानपुरा गांव में पिछले 18 घंटे से लगातार बिजली बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि AEN और JEN अधिकारियों को रात में सूचना दी गई थी। अधिकारियों ने रात में ही बिजली सुधारने का आश्वासन दिया, लेकिन दूसरे दिन दोपहर तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। हालात ऐसे हैं कि अब कोई अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहा है।

जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन बना हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।

📍 DS7NEWS NETWORK | ग्राउंड रिपोर्ट

1 Comments

Previous Post Next Post