डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। गणेशोत्सव के अवसर पर मंगलवार रात बापू बाजार स्थित पंडाल में ‘उदयपुर चा राजा’ को अनोखे श्रृंगार से सजाया गया। इस बार भगवान गणेश को 1 करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक के नोटों की आंगी धारण कराई गई। श्रृंगार में 50, 100, 200 और 500 के नोटों का उपयोग हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ रात 9:30 बजे श्री स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल की ओर से आयोजित महाआरती के साथ किया गया। विशेष आकर्षण यह रहा कि पूरा पंडाल भी नोटों से सुसज्जित किया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान को 56 भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
Tags
Breaking News