सुविवि परिणामों में बड़ी गड़बड़ी, बीकॉम-बीएससी के 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के बदले अंक उठे सवाल
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली फिर सवालों में है। एमए फर्स्ट सेमेस्टर के बाद अब बीकॉम और बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर के नतीजों में भी गड़बड़ी सामने आई।
संशोधित परिणाम जारी करने पर खुलासा हुआ कि कुल 12,750 विद्यार्थियों में से 7,000 से अधिक के अंक बदल दिए गए। अधिकांश को औसतन 9 नंबर ज्यादा मिले। संघटक कॉमर्स कॉलेज के 1150 और संबद्ध कॉलेजों के 11,600 छात्र इसमें शामिल हैं।
लगातार हो रही इस लापरवाही पर परीक्षा विभाग अब जांच की बात कह रहा है। वहीं, शिकायतें प्रदेश सरकार तक पहुंच चुकी हैं और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Tags
Breaking News