चित्तौड़गढ़ अजयराज सिंह की गोली मारकर हत्या करने में 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अजयराज सिंह हत्याकांड: दो मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह और राजपाल सिंह गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़, 26 अक्टूबर। उदयपुर-कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा स्थित होटल में 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह और राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। अब तक इस प्रकरण में कुल 19 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि घटना के दौरान अजयराज सिंह और उनके साथी होटल पर भोजन कर रहे थे, तभी मनोज चौधरी ने लोकेशन देकर ईश्वर सिंह और उसके साथियों को बुलाया। आरोपियों ने होटल पर आगमन कर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे अजयराज सिंह की हत्या हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मृतक की डस्टर और बोलेनो गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

पुलिस टीमों की कार्रवाई में ईश्वर सिंह को उदयपुर में हिरण मगरी स्थित सेक्टर नंबर 4 मनवाखेडा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि राजपाल सिंह को गांव चौकिया से पकड़ा गया। दोनों आरोपी पुलिस के हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके ऊपर 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियार बरामद करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस टीमें:

कोतवाली चित्तौड़गढ़: पुलिस निरीक्षक तुलसीराम, कानि. सुनिल कुमार, राजेश कुमार, प्रहलाद कुमार, हरिराम, राजकुमार, संजयकुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार

सदर चित्तौड़गढ़: पुलिस निरीक्षक निरंजन प्रताप सिंह, एएसआई हिरालाल, मुरलीदास, हेडकानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. डुगरसिंह, पृथ्वीपाल सिंह, हरफुल मीणा, हेमव्रतसिंह, भुपराम विश्नोई, भजन लाल, बलवत सिंह, गजेन्द्र सिंह, गुरप्रित सिंह

साइबर सेल टीम: हेडकानि. राजकुमार, कानि. रामावतार

राजपाल सिंह को डिटेन करने में विशेष भूमिका: एएसआई प्रवीण सिंह, कानि. छोटू राम

Post a Comment

0 Comments